{"_id":"6a0f4ffef60d9c72aa0b9ff3","slug":"school-timings-changed-due-to-extreme-heat-haldwani-news-c-238-1-ntl1018-126181-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भीषण गर्मी के कारण विद्यालयों का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भीषण गर्मी के कारण विद्यालयों का समय बदला
विज्ञापन
नैनीताल। जनपद में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मैदानी क्षेत्रों के विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। नई समयसारिणी शुक्रवार से अग्रिम आदेशों तक लागू रहेगी।
यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और हीटवेव से सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। आदेश के अनुसार, हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग विकासखंड के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर यह नियम लागू होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालय इस व्यवस्था से बाहर रहेंगे। नई समयसारिणी के तहत, विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे आयोजित होगी। विद्यालय संचालन का समय सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल की ओर से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।