{"_id":"689a5b71488111a9e603f6a2","slug":"school-children-were-drenched-by-the-rudeness-of-the-administration-haldwani-news-c-8-1-hld1044-615778-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्रशासन के रुखेपन से भीग गए स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्रशासन के रुखेपन से भीग गए स्कूली बच्चे
Tue, 12 Aug 2025 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मानसून अपने पूरे रौ में है और सुबह की शुरुआत ही बरसात से हो रही है। रविवार शाम मौसम विभाग ने तेज बारिश की संभावना जताई थी तो नैनीताल रेड अलर्ट जोन में दिखा। इसके बाद भी स्कूलों में छुट्टी नहीं की गई। नतीजतन सोमवार सुबह झमाझम बारिश में भीगते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे।
फजीहत होने पर प्रशासन ने छुट्टी की घोषणा की। ऐसे में दोपहर 12 से साढ़े 12 के बीच शहर के कई स्कूलों में अवकाश कर दिया गया। इस वक्त भी बारिश होने से बारिश ने बच्चों को उन्हें फिर भिगो दिया।
मौसम विभाग ने रविवार काे भी रेड अलर्ट जारी किया। लोगों के मोबाइल पर भी चेतावनी के मैसेज आए। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अवकाश घोषित नहीं किया गया। सोमवार सुबह से ही शुरू हुई बारिश दोपहर तक जारी रही।