{"_id":"584efd914f1c1b416b649e19","slug":"school-children-viewed-movies","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने देखी फिल्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने देखी फिल्में
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Tue, 13 Dec 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने देखी फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। रचनात्मक शिक्षक मंडल की पहल पर 800 से अधिक स्कूली बच्चों ने देश दुनिया की कालजयी फिल्मों का आंनद लिया। ग्रेट मिशन, मदर्स ग्लोरी और ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में फिल्म शो का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों को चरनदास चोर, मकड़ी और ईरानी फिल्मकार माजिद द्वारा निर्देशित बरन फिल्म दिखाई गई।
विज्ञापन
शिक्षक मंडल के राज्य संयोजक नवेंदु मठपाल के अनुसार स्कूलों में हो रहे फिल्म शो एक से चार जनवरी तक रामनगर में होने वाली जश्ने बचपन कार्यशाला की तैयारियों का हिस्सा है। बताया कि दिसंबर अंत तक रामनगर क्षेत्र के पांच हजार से अधिक स्कूली बच्चों को शिक्षाप्रद फिल्में दिखाई जाएंगी। फिल्म शो को आयोजित कराने में प्रसून श्रीवास्तव, डॉ. नलिनी श्रीवास्तव, मीना पांथरी, मनोज धपोला, नीना संधू आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन