{"_id":"595fed914f1c1ba75a8b46c4","slug":"school-building-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल (नैनीताल)।
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। लगातार हो रही बारिश के चलते शुक्रवार सुबह पदमपुरी स्थित संत सोमवारी महाराज राजकीय इंटर कॉलेज के भवन के पीछे की ओर से पहाड़ी से गिरकर आए पत्थरों से विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। अलबत्ता सुबह स्कूल बंद होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया। स्कूल खुलने के बाद भी पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला देर तक जारी रहा। इससे विद्यालय प्रबंधन और स्कूली बच्चों में दहशत बनी रही। विद्यालय प्रबंधन ने मामले की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह सात बजे के करीब विद्यालय भवन के पीछे की ओर स्थित पहाड़ी से एकाएक पत्थर गिरने शुरू हुए। पहाड़ी से गिरे पत्थर विद्यालय भवन की छत को क्षतिग्रस्त कर भवन के पीछे की ओर स्थित बरामदे तक आ पहुंचे। इससे स्कूल भवन की एक दीवार और छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ देर बाद जब स्कूल में बच्चों और शिक्षकों की आवाजाही हुई तो भी स्कूल भवन में पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहा। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। इसके बावजूद स्कूली बच्चों और शिक्षक शिक्षिकाओं में दिनभर दहशत की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य प्रबोध कुमार पांडे ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में 350 बच्चे अध्ययनरत हैं। बरसात के चलते शुक्रवार को बच्चों की उपस्थिति भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन में पत्थर गिरने की सूचना उप शिक्षा अधिकारी चक्षुपति अवस्थी को दी गई। इस पर उप शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य को स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें आसपास के अन्य विद्यालयों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल भवन के पीछे की ओर स्थित पहाड़ी से अभी भी विद्यालय भवन को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शुक्रवार की सुबह ओखलकांडा ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवनगर (डालकन्या) की सुरक्षा दीवार भरभराकर गिर गई। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता डूंगर ढोलगाई ने बताया कि जिस वक्त स्कूल की सुरक्षा दीवार ध्वस्त हुई उस वक्त स्कूली बच्चे विद्यालय में अध्ययनरत थे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा दीवार गिरने से स्कूल भवन को खतरा पैदा हो गया है। ढोलगाई ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जल्द से जल्द विद्यालय की सुरक्षा दीवार बनवाने की मांग की है।
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में शुक्रवार सुबह से हो रही लगातार बरसात के चलते कैंची के पास पाडली की पहाड़ी से दिन भर रूक रूक कर पत्थर गिरते रहे। इसके चलते दिन भर सड़क पर यातायात बाधित होता रहा। हालात को देखते हुए उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने हल्द्वानी, रानीखेत और खैरना की ओर आने जाने वाले वाहनों को खैरना-रानीखेत रोड से रुक रुक कर छोड़ा। पाडली के पास पत्थर गिरने के कारण दो घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। विभागीय अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से सड़क पर गिरे पत्थरों को हटवाया। इसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर खैरना-रानीखेत रोड पर भी कनवाड़ी की पहाड़ी से रुक रुककर पत्थर गिरते रहे।