फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Scenes of 'Bun Tikki' shot in Nainital

Abhay Deol In Nainital: ‘बन टिक्की’ की शूटिंग करने नैनीताल पहुंचे अभय देओल, एक झलक के लिए उमड़ी भीड़

Thu, 30 Nov 2023 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 30 Nov 2023 01:18 AM IST
सार

बुधवार को अभिनेता अभय देओल फिल्म ‘बन टिक्की’ की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचे। माल रोड और पंत पार्क में फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान शूटिंग देखने वालों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
Scenes of 'Bun Tikki' shot in Nainital
अभय देओल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कुछ समय से नैनीताल में फिल्म और वेब सिरीज की शूटिंग का दौर चल रहा है। फिल्म अभिनेत्री काजोल और कृति सेनन के बाद बुधवार को अभिनेता अभय देओल फिल्म ‘बन टिक्की’ की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचे। बुधवार को माल रोड और पंत पार्क में फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान शूटिंग देखने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही बन रही फिल्म ‘बन टिक्की’ की शूटिंग बुधवार से ही शुरू हुई है। इसमें लीड रोल अभिनेता अभय देओल का है। बुधवार को अभय देओल ने अपर माल रोड व मल्लीताल पंत पार्क में फिल्म के लिए कई सीन फिल्माए गए। फिल्म के सीन शूट करने के बाद अभय देओल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में नैनीताल की वीडियो शेयर की है। बताया जाता है कि ‘बन टिक्की’ की शूटिंग नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में 20 से 22 दिनों तक चलेगी।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- Prasanna Bisht: पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनी उत्तराखंड की प्रसन्ना, फिल्म 'फर्रे' में आएगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Scenes of 'Bun Tikki' shot in Nainital
Abhay Deol - फोटो : अमर उजाला
शूटिंग के दौरान माल रोड पर लगता रहा जाम
‘बन टिक्की’ फिल्म की शूटिंग के दौरान बुधवार को माल रोड पर कई बार जाम की स्थिति बनती रही। इस कारण स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और माल रोड में कई बार वाहनों की लंबी कतार लगी रही। ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed