फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SBI manager dies in road accident on his way home

घर जाते हुए सड़क हादसे में एसबीआई के प्रबंधक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
SBI manager dies in road accident on his way home
एसबीआई बैंक मैनेजर नवीन की फाइल फोटो
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में शनिवार की शाम एसबीआई के शाखा प्रबंधक की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रबंधक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हल्द्वानी के साकेत कॉलोनी जगदंबा नगर निवासी नवीन सिंह टोलिया (59) पुत्र ललित सिंह टोलिया रामनगर में कोसी रोड स्थित एसबीआई की शाखा में प्रबंधक थे। शनिवार देर शाम वह अपनी कार से हल्द्वानी जा रहे थे। बताया कि वह पुराने बैराज से होते हुए हल्द्वानी मार्ग पर पहुंचे तभी नए पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान किसी ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने घायल नवीन सिंह टोलिया को कार से निकाला और रामनगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। एसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रथमदृष्टया सड़क हादसे में प्रबंधक की जान गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed