फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Saw a saw on 200 fruit trees

फलों के 200 पेड़ों पर चला दी आरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Saw a saw on 200 fruit trees
हल्दूचौड़। (नैनीताल)। हरिपुर बच्ची गांव के बीचोंबीच आम, अमरूद के बाग में 200 पेड़ों पर आरी चला दी गई। आरोप है कि इस बाग के पेड़ों को काटने की अनुमति वन विभाग से नहीं ली गई। इस मामले में विभागीय अधिकारियों ने अनभिज्ञता जताते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

हल्दूचौड़ के हरिपुर बच्ची गांव में एक किसान के खेत में आम, अमरूद, लीची के करीब 200 पेड़ थे। सूत्रों के अनुसार इस हरे भरे बाग को किसान ने एक बिल्डर को बेच दिया। इसके बाद बिल्डर ने बगैर अनुमति के हरे पेड़ ठेकेदार से कटवा दिए और कई पेड़ों की लॉपिंग करा दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अब भी बाग में कई पेड़ खड़े हैं। बताया जा रहा है कि इस बाग को काटने का ठेका एक स्थानीय ठेकेदार ने लिया है। खास बात यह है कि इस बाग को काटने की अनुमति वन विभाग से नहीं ली गई है। बाग अब भी पूरी तरह से हरा भरा था। ग्रामीणों का कहना है कि बाग में आम के सभी पेड़ फलदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी को भेजकर करेंगे स्थलीय निरीक्षण
हल्दूचौड़। (नैनीताल)। विभागीय अधिकारी को भेजकर मौके का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। पेड़ों पर नियम विरुद्ध आरी चलाना गलत है। अगर उद्यान विभाग से पेड़ काटने की अनुमति नहीं ली गई है तो वन अधिनियम एवं फल पट्टी नियमावली के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. नरेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
मामले की जांच कर की जाएगी कार्रवाई
हल्दूचौड़। (नैनीताल)। गांव में अगर फल पट्टी स्थापित है और वन संरक्षण अधिनियम के तहत पौधों को काटने की अनुमति नहीं ली गई है तो वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक वन विभाग में इस मामले को लेकर अनुमति का आवेदन नहीं आया है। जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - उमेश आर्य, वन क्षेत्राधिकारी, हल्दूचौड़

नियम विरुद्ध पेड़ काटना गलत
हल्दूचौड़। (नैनीताल)। गांव में बगीचे की अनुमति वन विभाग एवं उद्यान विभाग देता है। हमारे संज्ञान में इस प्रकार का कोई मामला नहीं है। अगर पेड़ नियम विरुद्ध काटे गए तो जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सचिन कुमार, तहसीलदार, लालकुआं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed