{"_id":"615a22f68ebc3e62a314f06d","slug":"sarthak-joshi-is-the-best-player-of-the-tournament-haldwani-news-hld4401905110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्थक जोशी रहे बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्थक जोशी रहे बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। सार्थक जोशी को बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया। पैरालंपिक में कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
अंडर 10 पुरुष एकल में आदविक साह, युगल वर्ग में नैतिक व सार्थक की जोड़ी की जोड़ी विजयी रही। अंडर 10 महिला एकल में संस्कृति सिंह, अंडर 13 पुरुष एकल में देव बरगली विजयी रहे। इसी ग्रुप का युगल मैच देव बर्गली व शौर्य यादव की जोड़ी ने जीता। अंडर 13 महिला एकल का मैच अनिका जोशी ने जीता। अंडर 15 पुरुष एकल का मैच देव बरगली और इसी ग्रुप के युगल मुकाबले में अभय व चिन्मय की जोड़ी ने बाजी मारी।
अंडर 15 महिला एकल में लावण्या कार्की और इसी ग्रुप के महिला डबल मुकाबले में अनिका व लावण्या की जोड़ी विजयी रही। अंडर 17 पुरुष एकल का मुकाबला तनुज मेहरा और इसी ग्रुप का युगल मुकाबला सागर चौधरी व शिवांश कार्की की जोड़ी ने जीता। अंडर-17 महिला एकल का मुकाबला नितिशा नेगी और इसी ग्रुप में महिला युगल मुकाबला कनक कालाकोटी व कनिष्का की जोड़ी ने जीता। इस मौके पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, ज्वाइंट कमिश्नर आबकारी केके कांडपाल, महेश शर्मा, गीता नेगी, बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश बिष्ट, सचिव नरेंद्र भुटियानी, संरक्षक अतुल शर्मा, आयोजक महासचिव संजय डबराल, मीडिया प्रभारी सुनील पंत, मैनेजमेंट सचिव ललित गुप्ता, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन संजय डबराल ने किया।