फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sarovar city filled with patriotism on the eve of Independence Day

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति से सराबोर रही सरोवर नगरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sarovar city filled with patriotism on the eve of Independence Day
मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। - फोटो : NAINITAL
नैैनीताल। शानदार आतिशबाजी, दिल्ली समेत विभिन्न बैंड दलों के देशभक्ति गीतों की धुन, देश की शान में जयकारे, आकर्षक स्लोगन...हाथों में मशाल। मौका था अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत निकली मशाल रैली का। आयोजन नैंसी कांवेंट एजूकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी की पहल पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

डीएसए मैदान में कार्यक्रम का शुुभारंभ कमिश्नर दीपक रावत ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से वास्तविक रूप में आजादी की खुशियां जीवंत हुई हैं। विद्यार्थियों के माध्यम से यह संदेश आम जन तक पहुंचा है। इसके बाद आयुक्त ने झंडी दिखाकर मशाल रैली को रवाना किया। कार्यक्रम में अपने लोकप्रिय कमिश्नर को देखकर विद्यार्थियों का उत्साह दो गुना हो गया। उन्होंने उनके साथ सेल्फी भी ली। इससे पूर्व नैंसी की चेयरपर्सन मंजू सिंह ने कमिश्नर का स्वागत किया।
विज्ञापन

आकर्षक बैंड की धुन के साथ रैली डीएसए मैदान से मस्जिद तिराहा व आर्य समाज होते हुए मल्लीताल पंत चौक से अपर माल रोड होते हुए तल्लीताल डांठ में संपन्न हुई। हल्की बारिश में भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं रही। इस मौके पर ब्यूरो चीफ गिरीश रंजन तिवारी, नैंसी कांवेंट के एमडी आईपी सिंह, चेयरपर्सन मंजू सिंह, भास्कर जोशी, प्रधानाध्यापक संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगे ने देश को एक सूत्र में पिरोया : रावत
नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर में हो रहे आयोजन अमिट छाप छोड़ रहे हैं। कार्यक्रमों ने एक दूसरे को आपस में जोड़कर सांप्रदायिक सौहार्द्र का भी संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव की तिरंगा यात्रा ने विश्वभर में भारत की एकता का बड़ा मैसेज दिया है। पहले तिरंगा सीमित दायरे तक सीमित था लेकिन अब घर-घर तक पहुंचा है। सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।
बैंड रहे आकर्षण
कार्यक्रम में कृष्ण मुरारी बैंड, आजाद बैंड, सुंदर बैंड, पंजाब बैंड मुख्य आकर्षण रहे। बैंड दल में दिल्ली, गाजियाबाद, पंजाब, मेरठ के कलाकार भी शामिल रहे। कलाकारों ने पहले डीएसए मैदान और फिर माल रोड से होते हुए नैनीताल को देशभक्ति गीतों से सराबोर किया।
पर्यटकों ने भी मशाल रैली में हिस्सा लिया
नैनीताल। देर शाम हुए कार्यक्रम व मशाल रैली में पर्यटकों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली के दौरान पर्यटक बैंड में नाचते हुए नजर आए। वहीं कई पर्यटकों ने मशाल रैली व आकर्षिक बैंड के साथ सेल्फी भी ली।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नैनीताल। कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मुस्तैद रहा। इस मौके पर एसपी जगदीश चंद्रा, कोतवाल प्रीतम सिंह, तल्लीताल थानाध्यक्ष रोहिताश सागर, शाहिद अली, शिवराज राणा समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अमर उजाला और नैंसी कॉवेंट की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली मशाल रैली।

अमर उजाला और नैंसी कॉवेंट की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली मशाल रैली।- फोटो : NAINITAL

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed