फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sarita Tal Lake will become even more beautiful, and its water storage capacity will also increase

Nainital News: सरिताताल झील और सुंदर होगी, जल भंडारण क्षमता भी बढ़ेगी

Mon, 10 Aug 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 10 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sarita Tal Lake will become even more beautiful, and its water storage capacity will also increase
नैनीताल। जिला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग की कवायद रंग लाई तो शहर से करीब आठ किमी दूर कालाढूंगी मार्ग पर स्थित सरिताताल झील और खूबसूरत नजर आएगी।
विज्ञापन

पर्यटक नगरी नैनीताल आने वाले लोगों के लिए सरिताताल झील भी प्रमुख पर्यटक स्थल बन गया है। ट्रेवल स्वामी एवं टैक्सी चालक शहर से समीपवर्ती क्षेत्रों का भ्रमण कराने के दौरान पर्यटकों को हिमालय दर्शन, वाटरफॉल, बॉटनिकल गार्डन के साथ ही सरिताताल भी ले जाते हैं। यहां नौकायन के साथ ही जिपलाइन समेत कई क्रीड़ा गतिविधियां भी कराई जाती हैं। हाल ही में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने झील का निरीक्षण किया था। विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह का कहना है कि झील के नीचे गाद एकत्र हो गई है। बरसात के बाद गाद निकाली जाएगी। इसके अलावा झील के निकासी द्वार की ऊंचाई बढ़ाकर झील की भंडारण क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। इससे झील और खूबसूरत नजर आएगी। इसके अलावा झील को चारों ओर भी सौंदर्यीकरण योजना है। शीघ्र इसकी डीपीआर बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed