फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sales of Speed-100 petrol launched in Haldwani for the first time.

Nainital News: हल्द्वानी में पहली बार शुरू हुई स्पीड-100 पेट्रोल की बिक्री

Sun, 20 Sep 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 20 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sales of Speed-100 petrol launched in Haldwani for the first time.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

कुमाऊं के वाहन चालकों को अब हल्द्वानी में शुद्ध पेट्रोल यानी स्पीड-100 मिलने लगा है। इस शुद्ध पेट्रोल की कीमत 169 रुपये लीटर है। नैनीताल रोड स्थित पेट्रोप पंप में पहले दिन आठ से दस वाहन वाहन चालकों ने अपने वाहनों में शुद्ध पेट्रोल भरवाया।
पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि शुद्ध पेट्रोल मुख्य रूप से विंटेज और हाई-परफॉर्मेंस वाहनों, स्पोर्ट्स बाइक, बोट इंजन, जेनरेटर तथा ऐसे इंजनों के लिए उपयोगी माना जाता है जिनमें लंबे समय तक ईंधन रखने की जरूरत होती है। इसमें इथेनॉल न होने से नमी और जंग लगने की संभावना कम रहती है और इंजन की कार्यक्षमता बेहतर रहती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देशभर में अधिकतर पेट्रोल पंपों पर 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम ने विशेष जरूरत वाले उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए कुमाऊं में शुद्ध पेट्रोल उपलब्ध कराने की योजना बनाई थी। शनिवार से यह पेट्रोल हल्द्वानी में भोटिया पड़ाव स्थित गुरुनानक सर्विस स्टेशन में मिलने लगा है। शुद्ध पेट्रोल के बाजार में आने से विंटेज कार और बाइक मालिकों के साथ ही विशेष श्रेणी के वाहन चालकों को ईंधन के रूप में नया विकल्प मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed