फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Salary of super specialist contract doctor increased

Nainital News: सुपर स्पेशलिस्ट संविदा डॉक्टर का वेतन बढ़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Salary of super specialist contract doctor increased
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिस्ट में संविदा में तैनात प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के मानदेय में 10 साल बाद इजाफा हुआ है। हालांकि संकाय सदस्यों का वेतन नहीं बढ़ा है। मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी के छह विभाग हैं।
विज्ञापन

न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गेस्ट्रो इंट्रोलॉजी के अलावा रेडियोलॉजी विभाग में संविदा में तैनात सुपर स्पेशलिस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर का वेतनमान 95 हजार रुपये था जो बढ़कर 2.20 लाख रुपये हो गया है। एसोसिएट प्रोफेसर का वेतनमान 1.23 लाख से बढ़कर 3.20 लाख रुपये हो गया है।
विज्ञापन

वहीं प्रोफेसर को 1.44 लाख से बढ़कर चार लाख रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। बता दें कि मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के अलावा त्वचा रोग, बाल रोग, हड्डी रोग विभाग में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। वेतन कम होने के कारण मेडिकल कॉलेज में कई बार साक्षात्कार किए गए लेकिन डॉक्टर कुछ ही लोगों ने ज्वाइन किया था। अब वेतन बढ़ने से डॉक्टरों की कमी पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

छह विभागों में संविदा डॉक्टरों का वेतन बढ़ गया है। शासन से इसका आदेश आ गया है। जल्द नई नियुक्तियों के लिए साक्षात्कार होंगे। - अरुण जोशी, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी


एसोसिएट प्रो. ने त्यागपत्र दिया
मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी विभाग में संविदा में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियंवदा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि इस्तीफा देने के कारणों का पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed