फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sainik School student Shivraj topped in NDA exam

Nainital News: एनडीए परीक्षा में सैनिक स्कूल के छात्र शिवराज ने किया टॉप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sainik School student Shivraj topped in NDA exam
घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के छात्र शिवराज सिंह पछाई ने एनडीए परीक्षा में टॉप किया है। संवाद
भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्र शिवराज सिंह पछाई ने एनडीए परीक्षा में टॉप किया है। यूपीएससी ने 16 अप्रैल 2023 को एनडीए, एनए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। साक्षात्कार के बाद अब यूपीएससी ने परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू में चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है जिनका चयन एनडीए के आर्मी, नेवी और एयर फोर्स शाखा के 151 वें और एनए के 113वें कोर्स के लिए हुआ है।
विज्ञापन


इस परीक्षा में सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल (नैनीताल उत्तराखंड) के वर्ष 2022 बैच के छात्र शिवराज सिंह पछाई ने टॉप किया है। मुनस्यारी निवासी शिवराज सिंह के पिता भगत सिंह पछाई सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। छात्र ने 2015 से 2022 तक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की। शिवराज शुरू से ही प्रतिभाशाली, अनुशासित और संयमशील छात्र रहे हैं। वह विद्यालय के कप्तान रहने के साथ खेल में बेहतर खिलाड़ी होने के साथ एक अच्छे वक्ता भी हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने छात्र की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है। साथ ही कहा कि सैनिक स्कूल ने एक और उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed