फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sainik School Ghorakhal arrives in CM

सैनिक स्कूल का अनुदान अब तीन से बढ़कर पांच करोड़ होगा

Sun, 09 Jul 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भवाली (नैनीताल)। 
ब्यूरो/अमर उजाला, भवाली (नैनीताल)।  Updated Sun, 09 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sainik School Ghorakhal arrives in CM
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में सीएम पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

भवाली (नैनीताल)। अब सैनिक स्कूल को दिया जाने वाला अनुदान (ग्रांट) तीन करोड़ से बढ़कर पांच करोड़ रुपये होगा। सैनिक स्कूल में अध्ययनरत बच्चों की डाइट 17.50 रुपये से बढ़ाकर 36 रुपये की जाएगी। यह एलान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित समारोह में किया। 

विज्ञापन


 दो करोड़ 27 लाख 37 हजार की लागत से बने बहुउद्देशीय जयमल सिंह स्टेडियम का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रुद्र्रप्रयाग जिले के जखोली क्षेत्र में खुलने वाले सैनिक स्कूल के लिए करार हो गया है। उन्होंने कहा कि देश के 26 सैनिक स्कूलों में घोड़ाखाल स्कूल की अलग पहचान है। यहां से निकले कैडेटों ने देश की सेवा कर नाम कमाया हैं।
विज्ञापन


हमें गर्व है कि मौजूदा समय में सैन्य बलों के चीफ उत्तराखंड के ही हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल के सभी छात्र अनुशासित होकर शिक्षा ग्रहण करें और देश को अपनी सेवा प्रदान करें। उन्होंने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 37 कैडेटों के मेरिट में आने पर स्कूल प्रशासन को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल परिसर और आवासीय कालोनी का भी निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य कैप्टन रोहित द्विवेदी ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए बताया कि स्कूल के स्टेडियम का नामकरण पहले प्रधानाचार्य जयमल सिंह के नाम पर किया गया है। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट, भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा, नैनीताल के विधायक संजीव आर्या, भवाली की पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट, मेजर जनरल बलराज मेहता, उप प्रधानाचार्य कमांडर अरुणिमा, रजिस्टार डीएस राठौर, डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी, एसएसपी जन्मजेय खंडूरी, एडीएम बीएल फिरमाल, एएसपी हरीश चन्द्र सती, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज साह, दयाकिशन पोखरिया, पूरन मेहरा, जुगल किशोर मठपाल, बालम मेहरा, संजय वर्मा, मुकेश गुरुरानी, भावना मेहरा, मोहन सिंह बिष्ट, उमा पठालनी, दिनेश साह, दिग्विजय बिष्ट, वेद साह, संतोष साह, प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर बीएस राठौर, डॉ. जेएस बिष्ट, डॉ. आरपी त्रिपाठी, आरके पांडे आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed