{"_id":"576455404f1c1b272a11b7e1","slug":"rural-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पलटी, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। अल्मोड़ा जनपद के ग्राम तराड़ में कार पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए 108 से संयुक्त अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर मौलेखाल ब्लॉक के शशिखाल से कार यात्रियों को लेकर तराड़ जा रही थी। तराड़ पहुंचने पर चालक सल्ट निवासी आनंद सिंह ने सभी यात्रियों को उतार दिया। गाड़ी को बैक करने के दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
घटना के समय कार में मौजूद एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल चालक आनंद को इलाज के लिए देवालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चालक को रामनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रामनगर पहुंचने के बाद आनंद की हालत और बिगड़ गई। डा. राजीव पुनेठा ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। घायल के परिजनों द्वारा घटना में एक युवक की मौत की पुष्टि की गई है। लेकिन मृतक का नाम पता ज्ञात नहीं हो पाया।