फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ruckus in Parliament over purification of Ramlila Maidan Haldwani after Mallikarjun Kharge rally

संसद में गूंजा हल्द्वानी का शुद्धिकरण मामला: खरगे बोले- हवन छुआछूत का कृत्य, नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

Thu, 13 Aug 2026 12:43 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 13 Aug 2026 12:43 PM IST
सार

हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धिकरण मामले पर राज्यसभा में हंगामा हुआ। खरगे ने हवन को 'छुआछूत' बताकर एफआईआर की मांग की और भाजपा पर आरोप लगाया, जबकि नड्डा ने निंदा करते हुए जांच व सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Ruckus in Parliament over purification of Ramlila Maidan Haldwani after Mallikarjun Kharge rally
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

आठ अगस्त को रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली का मामला संसद में उठने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही राजनीतिक रस्साकशी और अधिक तेज हो गई है। कांग्रेस इस मुद्दे को उठाकर दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा इसे कांग्रेस की सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की चाल बता रही है। अब यह देखना महत्वपूर्ण है कि यह विवाद आगे किस दिशा में बढ़ता है? क्या इस पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या यह केवल एक राजनीतिक बयानबाजी बनकर रह जाता है?

यह थी विवाद की जड़
आठ अगस्त को रामलीला मैदान में कांग्रेस ने विजय शंखनाद रैली की थी। रैली के बाद सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें रैली के दौरान इस्लामिक नारों की गूंज सुनाई दी। भाजपा ने इसे लपका और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रदर्शन किया। जबकि कांग्रेस ने इसे एआई के तैयार किया गया वीडियो करार दिया। इसी दौरान खुद को हिंदूवादी संगठनों का बताते हुए कुछ लोगों ने रामलीला मैदान का शुद्धिकरण बताते हुए वहां हवन यज्ञ कराकर गंगाजल का छिड़काव करा दिया। यही सब विवाद का कारण बन गया।

विज्ञापन

किसने दी थी रामलीला मैदान के शुद्धिकरण की अनुमति
रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण के कार्यक्रम से भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी का कहना है कि उसने ऐसा कोई कार्यक्रम किया ही नहीं। अब सवाल यह है कि शुद्धिकरण को लेकर हवन यज्ञ किसने कराया और रामलीला मैदान में गंगाजल छिड़कने वाले कौन थे और वह किस हिंदू संगठन से जुड़े थे। सवाल यह भी उठ रहा है कि इस कार्यक्रम को कराने के लिए क्या आयोजकों ने प्रशासन से पहले अनुमति ली थी या फिर बगैर अनुमति के ही आग में घी डालने का काम करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खरगे के संबोधन के बाद उसी मंच का भाजपा के लोगों द्वारा शुद्धिकरण किया जाना शर्मनाक, घृणित और निंदनीय है। यह भाजपा की संकीर्ण और भेदभावपूर्ण सोच का प्रदर्शन है, जो आज भी गरीबों, दलितों, पीड़ितों से नफरत करती है। भाजपा नेताओं को यह समझना चाहिए कि यह समाज को जोड़ने का समय है, जाति और ऊंच-नीच की दीवारें खड़ी करने का नहीं।

किसी भी सार्वजनिक स्थान की पवित्रता किसी व्यक्ति की जाति, वर्ग या राजनीतिक विचारधारा से निर्धारित नहीं होती। लोकतंत्र में सार्वजनिक मैदान जनता के होते हैं और वहां अलग-अलग राजनीतिक दलों की सभाएं होना लोकतांत्रिक व्यवस्था का सामान्य हिस्सा है। किसी राजनीतिक कार्यक्रम के बाद उस स्थान को शुद्ध करने की कोशिश समाज में छुआछूत और ऊंच-नीच जैसी पुरानी कुरीतियों को बढ़ावा देने वाली मानसिकता को प्रदर्शित करती है। -यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष

विजय शंखनाद रैली की विफलता से कांग्रेस बौखला गई है और भाजपा पर झूठे आरोप मढ़ रही है। रामलीला मैदान में भाजपा ने कोई भी ऐसा कार्यक्रम नहीं किया जिससे किसी व्यक्ति अथवा समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। भाजपा सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है जबकि कांग्रेस वोटों का ध्रुवीकरण करने वाली पार्टी है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। अब जो भाजपा ने किया ही नहीं है कांग्रेस जबरन उसे मुद्दा बनाने पर तुली है। जनता समझदार है और उसे सब कुछ पता है।
- सरिता आर्या विधायक नैनीताल।

रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण कार्यक्रम से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेसी नेता बेवजह इस मामले में भाजपा को बदनाम कर रहे हैं। भाजपा के खिलाफ किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


- प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा नैनीताल

भाजपा नेता झूठ बोल रहे हैं कि रामलीला मैदान का शुद्धिकरण करने वाले उनकी पार्टी के नहीं हैं और वह उन्हें नहीं जानते। गंगाजल छिड़ककर मैदान का शुद्धिकरण करने वाले भाजपा और आरएसएस से जुड़े हैं। दरअसल भाजपा दो मुंह वाली पार्टी है। जहां फायदा नजर आए वहां खुद खड़ी हो जाती है और जहां नुकसान दिखे वहां अपनों को ही मोहरा बना देती है। जो हुआ है उसे भाजपा स्वीकार करे और देश से माफी मांगे। अन्यथा कांग्रेस इस मामले में मुकदमा दर्ज कराकर दोषियों को सजा दिलाने के लिए आंदोलन करेगी। - राहुल छिम्वाल कांग्रेस जिलाध्यक्ष

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed