फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   RTI will now hear from VC

अब वीसी से होगी आरटीआई की सुनवाई

Thu, 05 Feb 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल Updated Thu, 05 Feb 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
RTI will now hear from VC

प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त एनएस नपलच्याल का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदनकर्ताओं की सुविधा के लिए सूचना आयोग शीघ्र ही वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) से आरटीआई सुनवाई करेगा। इसके लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को संबंधित व्यवस्था के  निर्देश दिए गए हैं। मार्च से यह व्यवस्था शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

प्रशासनिक अकादमी में हुई भेंट में आयुक्त ने कहा दिसंबर 2014 तक आरटीआई के चार लाख 41 हजार 956 आवेदन मिले थे, जिसमें अधिकांश का निस्तारण हो चुका है। द्वितीय अपील के रूप में 16 हजार 815 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 15707 अर्थात 93.41 फीसदी मामलों का निपटारा हो चुका है। आयोग की ओर से 58 लाख 47 हजार 650 रुपए जुर्माने के रूप में वसूले गए। जबकि 15 लाख 93 हजार 467 रुपए मुआवजे के रूप में दिलवाए गए।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आरटीआई के सर्वाधिक 74818 मामले राजस्व विभाग के हैं। इसके बाद विद्यालयी शिक्षा के 53626, गृह के 47037, वन विभाग के 24237, वित्त के 22715 मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त ने पढ़ाया आरटीआई का पाठ

नैनीताल। मुख्य सूचना आयुक्त ने बुधवार को लोक सेवा आयोग से चयनित उप खंड शिक्षाधिकारियों को आरटीआई का पाठ पढ़ाया। उन्हें अधिनियम के गठन, सूचना संकलन, जवाब देने के तरीके की जानकारी दी गई और लोक सूचना अधिकारी के कर्तव्यों के बारे में बताया। कहा जिस रूप में सूचना मांगी जाए उसका उत्तर भी उसी रूप में दिया जाए। इस दौरान कोर्स डायरेक्टर डा. आरके पांडे भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed