फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   RSS officials met the workers

Nainital News: आरएसएस के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Sat, 23 Nov 2024 04:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 23 Nov 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
RSS officials met the workers
लालकुआं। कुमाऊं प्रवास के दौरान लालकुआं पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रांत प्रचारक एवं वरिष्ठ पदाधिकारी युद्धवीर और पूर्व विभाग प्रचारक नरेंद्र जी शुक्रवार को नगर प्रचार प्रमुख आदित्य चौधरी के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने संघ एवं उनसे जुड़े आनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। इधर, संघ पदाधिकारियों के नगर निकाय चुनाव से पूर्व लालकुआं पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हलचल मची हुई है। माना जा रहा है कि नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर संघ के पदाधिकारियों ने टिकट के संभावित दावेदारों की वर्तमान जमीनी हकीकत एवं संगठन में उनकी सक्रियता के संदर्भ में फीड बैक लिया है। वहां विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, राजकुमार सेतिया , सुभाष नगर भवानी शंकर तिवारी, सर्वदमन चौधरी, ज्ञानेंद्र गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed