फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roza in jail.... Hindu-Muslim prisoners are making fast together

Nainital News: जेल में रोजा....हिंदू-मुस्लिम बंदी मिलकर बना रहे बन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Roza in jail.... Hindu-Muslim prisoners are making fast together
हल्द्वानी। उप कारागार हल्द्वानी में 1600 से ज्यादा कैदी बंद हैं। इनमें कुछ विचाराधीन हैं तो कुछ सजायाफ्ता। मुकद्दस रमजान के मौके पर 210 कैदी ऐसे हैं जो रोजा रख रहे हैं। हर साल की तरह इस बार बाहर से बन खरीदने पर रकम खर्च नहीं की जा रही है। बल्कि हिंदू-मुस्लिम कैदी आपस में मिलकर खुद ही बन बना रहे हैं और रोजेदार बंदी इनसे इफ्तार कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले साल ही जेल प्रशासन ने यहां के किचन में बन व ब्रेड के साथ ही इससे जुड़े अन्य उत्पाद बनाने के लिए संसाधन मुहैया कराए थे। ओवन के अलावा मिक्सर सहित अन्य चीजें यहां के किचन में हैं। इस बार रमजान शुरू होने से पहले 12 कैदियों को बन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। रमजान के पहले रोजे से बन बनाने की शुरुआत की गई। रोजेदार कैदियों को उनकी बैरकों में ही बन मुहैया कराया जा रहा है। यहां के कैदी पेस्ट्री, पेटीज आदि बनाने का प्रशिक्षण भी ले चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed