Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Route diversion for vehicles going to Kainchi Dham today

Nainital News: कैंची धाम जाने वाले वाहनों के लिए आज रूट डायवर्जन

Sun, 11 Jan 2026 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 11 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Route diversion for vehicles going to Kainchi Dham today

विज्ञापन
हल्द्वानी। रविवार काे कैंची धाम जाने वाले वाहनों के लिए एक दिन का रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह सुबह सात बजे से प्रभावी हो जाएगा।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि नैनीताल व ज्योलिकोट से कैंचीधाम जाने वाले पर्यटकों के वाहन भवाली सैनिटोरियम में पार्क कराया जाएगा। यहां से पयर्टकों को शटल सेवा से भेजेंगे। भीमताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले वाहन की पार्किंग विकास भवन भीमताल में होगी, यहां से शटल सेवा से जाएंगे। जबकि भवाली तिराहा से कैंची धाम की तरफ पर्यटक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। कैंची धाम क्षेत्र होकर अन्यत्र पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले पर्यटक वाहन खुटानी से मुक्तेश्वर व रामगढ़ होकर जाएंगे। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन भीमताल रोड से खुटानी से मुक्तेश्वर- रामगढ़ होते हुए जाएंगे। ज्योलिकोट मार्ग से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन नैनी बैंड सैनिटोरियम बाईपास से नैनी बैंड, तिरछाखेत, खुटानी से मुक्तेश्वर होकर जाएंगे। यातायात सामान्य होने तक उन्हें गेठिया क्षेत्र में रोका जाएगा। अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहन क्वारब से रामगढ़, मुक्तेश्वर से खुटानी होते हुए भीमताल से होकर जाएंगे। आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन का आवागमन सुचारू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed