{"_id":"5dcdba068ebc3e54e10049a1","slug":"robbed-of-gutka-wholesaler-haldwani-news-hld3640436134","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटके के थोक व्यापारी को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटके के थोक व्यापारी को लूटा
विज्ञापन
कोतवाली में गुटका कारोबारी से घटना के बारे में जानकारी लेती चौकी प्रभारी प्रीती सिंह
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर केडिया अस्पताल गली स्थित गोदाम के पास बृहस्पतिवार रात लुटेरों ने गुटके के थोक व्यापारी को पांच सौ रुपये का नोट थमाकर गुटका मांगा। इनकार करने पर असलहे से डराकर छह हजार रुपये सहित पर्स लूटकर भाग गए। व्यापारी का कहना है कि चार लुटेरे बोलेरो से आए थे। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
भोलानाथ गार्डन निवासी अर्चित सिंघानिया की रामपुर रोड पर केडिया अस्पताल गली में आर्यन ट्रेडर्स के नाम से थोक गुटका और कंफेंशनरी का गोदाम है। बृहस्पतिवार शाम सात बजे अर्चित अपने गोदाम पर गया था। इस बीच गले में गमछा डाले हुए दो व्यक्ति आए और उसे 500 की नोट थमाते हुए गुटका मांगा। व्यापारी ने सलाह दी कि यहां फुटकर सामान नहीं मिलता है कि किसी दुकान से जाकर गुटका खरीद सकते हैं।
इस बीच एक लुटेरे ने चैनल गेट के अंदर आकर उसे दबोच लिया और पीठ कर असलहा लगाया। धमकी दी कि उसे जान से मार दिया जाएगा। इस बीच दो लुटेरों ने उसकी जेब में रखा पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड लूट लिया। चार की संख्या में लुटेरे बोलेरो पर चढ़ते देखे गए। घटना के समय व्यापारी ने शोर मचाया तो उसके दोस्त मनीष तिवारी और अनुभव अग्रवाल आए, लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए वायरलेस से सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क किया। साथ ही मंगलपड़ाव पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। देर रात एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने भी मौके का मुआयना कर कोतवाली पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस लुटेरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।