{"_id":"64ed060bf177583cfd031515","slug":"roar-in-mahapanchayat-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-969-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: महापंचायत में भरी हुंकार, अध्यादेश लाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: महापंचायत में भरी हुंकार, अध्यादेश लाए सरकार
Tue, 29 Aug 2023 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
भीमताल में महापंचायत में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा और अन्य लोग।
भीमताल (नैनीताल)। लोक निर्माण विभाग और वन विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने के नोटिस भेजने से परेशान व्यापारियों ने सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नैनीताल के आह्वान पर भीमताल में महापंचायत की। वक्ताओं ने सरकार और प्रशासन पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि अगर सरकार चाहे तो अध्यादेश लाकर व्यापारियों को उजाड़ने से बचा सकती है। इसके बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन परियोजना निदेशक अजय सिंह को सौंपा।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को उजाड़ने का काम किया तो सरकार को महंगा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 50 साल से स्वरोजगार कर रहे व्यापारियों को अतिक्रमण के नाम पर बेरोजगार किया जा रहा है जिसका प्रांतीय मंडल विरोध करेगा।
वर्मा ने कहा कि एक सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और सीएम को ज्ञापन भेजे जाएंगे। इसके अलावा पांच सितंबर से सभी प्रभावित नगर, कस्बों में विरोध प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को प्रदेश कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर सरकार और प्रशासन व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर व्यापारियों को छेड़ा तो सरकार को पांचों लोकसभा सीट गंवानी पड़ेगी।
भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि व्यापारियों को अतिक्रमण के नाम पर डराया जा रहा है। कहा कि सरकार अगर चाहे तो अध्यादेश लाकर व्यापारियों को उजाड़ने से बचा सकती है। लेकिन सरकार को व्यापारियों की भावनाओं से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस नेता हरीश पनेरू ने कहा कि सरकार और प्रशासन की ओर पतलोट, खनस्यू, गलनी, भीमताल, सलड़ी के व्यापारियों के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।
महापंचायत में भीमताल व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, हल्द्वानी अध्यक्ष योगेश शर्मा, नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी, सलड़ी अध्यक्ष आशीष सिंह, प्रमोद गोयल, रुपेंद्र नागर, अखिलेश सेमवाल, नितेश बिष्ट, देवेंद्र सिंह फर्त्याल आदि ने कहा कि वह व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। संचालन जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रामपाल सिंह गंगोला, जिला संरक्षक प्रवीण पटवाल और जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने किया।
महापंचायत में प्रदेश संरक्षक बाबू लाल, महिला सचिव गीता कांडपाल, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सतीश लाल वर्मा, आशा आर्य, मनीष कुमार, रवैल आनंद, हिमांशु रौतेला, भास्कर भगवाल, भारत लोशाली, महिपाल सिंह, खीम सिंह क्वीरा, रेनू टंडन आदि मौजूद रहीं।
-
सलड़ी, खनस्यू में व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें
अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए जाने से परेशान सलड़ी, खनस्यू क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। क्षेत्र के करीब 100 से अधिक व्यापारियों की दुकान बंद होने से चार लाख से अधिक का नुकसान उठना पड़ा। स्थानीय लोगों और यात्रियों को रोजमर्रा सामान के लिए परेशान होना पड़ा।
-
जिले भर से पहुंचे थे व्यापारी
भीमताल में हुई महापंचायत में भीमताल, हल्द्वानी, सलड़ी, ज्योलीकोट, भटेलिया, मौना, नथुवाखान, रामगढ़, खनस्यू, पतलोट, नैनीताल, लालकुआं क्षेत्र के व्यापारी पहुंचे।