फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways workers staged a sit-in at the RM office.

Nainital News: रोडवेजकर्मियों ने आरएम कार्यालय पर दिया धरना

Tue, 11 Nov 2025 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 11 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers staged a sit-in at the RM office.
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काठगाेदाम आरएम कार्यालय प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते उत
हल्द्वानी। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के आह्वान पर कुमाऊं भर से रोडवेज कर्मचारियों ने काठगोदाम आरएम कार्यालय पर धरना दिया। निगम बचाओ सत्याग्रह आंदोलन के तहत दूसरे चरण में एकजुट हुए कर्मचारियों ने जनता से लूटखसोट कर रहे निजी बस ऑपरेटरों पर अंकुश लगाने समेत अन्य मांगें जोर-शोर से उठाई।
विज्ञापन


तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को परिवहन निगम के नैनीताल रीजन के कर्मचारी काठगोदाम स्थित कार्यालय में एकत्र हुए। इस दौरान हुई सभा की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष ललित चंद्र पांडे ने की। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, बीके शर्मा, रामप्रीत यादव, तारा चंद्र जोशी व बालमुकुंद सुयाल ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कुंभ मेले के लिए यूपी की तर्ज पर 600 नई बसें खरीदने, संविदा, विशेष श्रेणी व वाह्यस्रोत के कर्मचारियों का नियमितीकरण समेत अन्य मांगें उठाई। इस बीच आरएम संचालन की गैरमौजूदगी होने पर एआरएम कार्मिक मनोज दुर्गापाल ने धरनास्थल पर पहुंच ज्ञापन लिया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश भर में यह आंदोलन किया गया है। रोडवेज कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन से बस संचालन पर कोई असर नहीं दिखा। दरअसल इन दिनों पर्यटन और त्योहार का सीजन ऑफ होने से यात्रियों की संख्या कम है। दिल्ली, नैनीताल रूट पर भी उम्मीद से कम यात्री मिल रहे हैं। धरना देने वालों में नवनीत कपिल, मीना जोशी, भगवती पांडे, सीमा सिंह, कुसुम गौड़, नरेश पलड़िया, वीरेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण सिंह रजवार, मनीष जोशी, नवीन नेगी, त्रिभुवन पांडे, कौशल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन




सीएम कैंप कार्यालय में 28 को सांकेतिक धरना
उत्तरांचल परिवहन संघ की ओर से पहले चरण में एक नवंबर से लेकर आठ नवंबर तक क्षेत्रीय विधायकों को ज्ञापन सौंपा गया। सोमवार को कुमाऊं के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, काशीपुर, रानीखेत, हल्द्वानी, काठगोदाम डिपो के 100 से अधिक कर्मचारी धरने में शामिल रहे। अगले चरण में रोडवेज कर्मचारी 28 नवंबर को टनकपुर में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सांकेतिक धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed