{"_id":"6464ca6e8cb828f8ee07f984","slug":"roadways-uttarakhand-news-haldwani-news-c-8-1-hld1032-142954-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रोडवेज में आठ माह के रुके एरियर का होगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रोडवेज में आठ माह के रुके एरियर का होगा भुगतान
Wed, 17 May 2023 06:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 17 May 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
-कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अच्छी खबर
-सातवें वेतनमान का लाभ देरी से मिला था
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ आठ माह देरी से मिला था। इस वजह से इस अवधि के एरियर के भुगतान से सभी कर्मचारी वंचित हैं। अब एरियर भुगतान की प्रक्रिया गतिमान हो गई है।
परिवहन निगम के वित्त नियंत्रक डॉ. तंजीम अली ने सभी परिमंडल के मंडलीय प्रबंधकों को भेजे आदेश में कहा है कि परिवहन निगम के सेवानिवृत्त और कार्यरत कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ 1.10.2017 से दिया गया था। इसलिए सेवानिवृत्त और कार्यरत कर्मियों का 1.1.2016 से 30.9.2017 की अवधि में रूके हुए एरियर की गणना करके उपलब्ध कराएं। जिससे पता लगाया जा सके कि कितना भुगतान करना है। उल्लेखनीय है कि अभी तक परिवहन निगम बजट नहीं होने की बात कहकर रूके हुए एरियर के भुगतान की बात टालता रहता था। इधर कर्मचारियों ने बताया कि इस रूके हुए एरियर की मांग कई माह से की जा रही थी। इस संबंध में निगम मुख्यालय में भी बात की गई थी। कर्मचारियों ने इस आदेश पर खुशी जताई है।