{"_id":"59286e104f1c1b260c5372cb","slug":"roadways-management-canceled-bus-of-jalandhar-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज प्रबंधन ने जालंधर रूट की बस निरस्त की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज प्रबंधन ने जालंधर रूट की बस निरस्त की
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर रूट की एक रोडवेज बस में चालक ने टैक्स चोरी के सामान को रखने के लिए यात्रियों की सीटों से छेड़खानी कर अपने केबिन को चौड़ा करवा दिया। यात्रियों के विरोध से हंगामा हो गया। इस कारण जालंधर रूट की बस शुक्रवार को निरस्त कर दी गई। एआरएम तकनीकी को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
रोडवेज बस शुक्रवार सुबह जालंधर से हल्द्वानी लौटी थी। दोपहर एक बजे बस को दोबारा जालंधर रूट पर जाना था। यात्री जैसे ही बस में चढ़ने लगे तो पता चला कि चालक-परिचालक ने मिलीभगत कर यात्रियों की सीट से छेड़खानी की है। टैक्स चोरी का सामान रखने के लिए रोडवेज बस में चालक के केबिन को बढ़ाया गया था।
विज्ञापन
इससे यात्रियों की सीटों की बीच की दूरी कम हो गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एक सीट को निकलवा भी दिया था। बस में बैठने पर परेशानी होने पर यात्रियों ने इसका विरोध किया तो हंगामा बढ़ गया। इस पर एआरएम इंदिरा जंगपांगी ने जालंधर रूट पर बस को निरस्त कर इसे हल्द्वानी वर्कशॉप भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चालक-परिचालक ने केबिन को रास्ते में अवैध रूप से चौड़ा करवाया था। आरएम तकनीकी अनूप रावत ने मामले की जांच एआरएम तकनीकी को सौंपी है। जांच पुष्ट होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।