फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roads begin to shine upon the arrival of the President

Nainital News: राष्ट्रपति के आगमन पर सड़कें चकाचक होना शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Roads begin to shine upon the arrival of the President
नैनीताल। शहर में राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए विभाग सड़क के गड्ढों को भरने और दीवारों को रंगने में जुट गया है। लंबे समय से खराब सड़कें दो दिन में गड्ढामुक्त हो गई हैं। ऐसे में लोगों में चर्चा थी कि नैनीताल में वीवीआईपी का दौरे होता रहे जिससे सड़कें चकाचक बनीं रहें।
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नैनीताल दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा गया है। डीएम ललित मोहन रयाल ने बीते रोज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को लोनिवि के नगर की राजभवन रोड पर पैच कार्य कराय। एनएच की ओर से भी नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर सड़क के गडढों को भरा जा रहा है। इधर विभाग की ओर से सड़क के कनारे दीवारों और पीलरों पर रंगाई-पुताई कराई जा रही है। लोनिवि के ईई रत्नेश सक्सेना ने बताया कि सड़कों पर उभरे गड्ढों को भर दिया है। एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि ज्योलीकोट से बल्दियाखान के बीच बने पैच भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन




राष्ट्रपति के आगमन के लिए डीएसबी परिसर के गेट को किया बड़ा

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के चार नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आना प्रस्तावित है। ऐसे में विवि की ओर से डीएसबी परिसर के गेट को बड़ा किया गया है। विवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने बताया कि परिसर के एएन सिंह हॉल में समारोह आयोजित किया जाएगा। ऐसे में यहां के प्रवेश द्वार को बड़ा किया गया है। उन्होंने बताया कि 16,183 स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की डिग्रियां तैयार की जा रही हैं। ये उपाधियां समारोह के बाद विद्यार्थियों के घर भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed