सड़क बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी: भवाली-भीमताल मार्ग से टैक्सी संचालन, मनमाना किराया वसूलने का आरोप
नैनीताल-हल्द्वानी रोड पिछले पांच घंटे से बंद होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टैक्सी चालक भवाली-भीमताल मार्ग से हल्द्वानी तक यात्रियों को पहुंचा रहे हैं, जबकि कई यात्रियों ने मनमाना किराया वसूले जाने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर पिछले पांच घंटे से यातायात पूरी तरह बाधित है। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मार्ग बंद होने के चलते टैक्सी चालक यात्रियों को भवाली-भीमताल होते हुए हल्द्वानी तक पहुंचा रहे हैं। हालांकि इस दौरान कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि सामान्य दिनों की तुलना में उनसे अधिक किराया वसूला जा रहा है। मजबूरी में लोगों को मनमाना किराया देकर यात्रा करनी पड़ रही है।
सड़क बंद होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की ओर से मार्ग खोलने के प्रयास जारी हैं। सड़क खुलने तक यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है।