{"_id":"62a4dbc4c7e1e96dbe7d3230","slug":"road-accident-in-tanakpur-haldwani-news-hld4655960198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में सात श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में सात श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल आठ वर्षीय सुरेश। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन की बनबसा में जेसीबी से टक्कर हो गई। हादसे में सात श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों का टनकपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों का दल शनिवार को निजी वाहन से मां पूर्णागिरि धाम की ओर जा रहा था। चंदनी गांव के पास उनके वाहन की जेसीबी से टक्कर हो गई। हादसे में बदायूं निवासी श्रद्धालु प्रमोद कुमार पुत्र दया राम, शिवालाल पुत्र ऐवजलाल, सुरेंद्र पुत्र जगपाल, रेवती पत्नी रामपाल, चंद्रकला पत्नी सुखदेव, महादेवी पत्नी मुकेश मामूली रूप से चोटिल हो गए। इसी वाहन में सवार बदायूं वासी सुरेश (8) पुत्र मुकेश कश्यप गंभीर रूप से घायल हुआ है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से टनकपुर अस्पताल भेजा गया। डॉ. आफताब ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं का इलाज किया जा रहा है।
बनलेख के पास टैक्सी पलटी, एक घायल
चंपावत/टनकपुर। बनलेख के पास टैक्सी पलटने से एक यात्री घायल हो गया जबकि टनकपुर में बाइक की चपेट में आकर खटीमा के दो युवक चोटिल हो गए।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनलेख के पास शनिवार दोपहर एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टनकपुर से चंपावत की ओर आ रही टैक्सी शनिवार दोपहर अनियंत्रित होकर बनलेख के पास पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हाईवे पेट्रोल यूनिट की टीम ने गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बाइक सवार दो युवक शुक्रवार को चंपावत से टनकपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक चल्थी के पास टनकपुर से चंपावत जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में खटीमा निवासी हेमंत पुत्र हयात राम और रवि टम्टा पुत्र जगदीश टम्टा चोटिल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। डॉ. आफताब ने बताया कि दोनों बाइक सवारों को मामूली चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।