{"_id":"576d8dce4f1c1bef58b4974a","slug":"road-accident-in-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और कैंटर भिड़े, एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और कैंटर भिड़े, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 25 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। रानीखेत रोड में बस और कैंटर की भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार सुबह बस (यूए 04 सी 5530) अल्मोड़ा जिले के कुमेरिया ग्राम से रामनगर आ रही थी। इसी बीच पीडब्ल्यूडी के पास सामने से आ रहे कैंटर (एचआर 58ए 4167) से बस की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कैंटर आम की पेटिया लेकर हल्द्वानी जा रहा था। रास्ता भटकने के चक्कर में वह आमडंडा की ओर चला गया। इसी बीच हादसा हो गया। हादसे में घायल कैंटर चालक जाहिर अहमद पुत्र अमीर अहमद निवासी कुतुमखेड़ा सहारनपुर को निजी वाहन से संयुक्त अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से देर शाम तक दोनों वाहन सड़क के किनारे ही पड़े रहे। इससे एनएच 121 में जाम लगा रहा।
विज्ञापन