{"_id":"b78561e221d2f88666aef83e678fb74b","slug":"road-accident-death-of-mother-son-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुघर्टना में घायल मां की मौत, बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुघर्टना में घायल मां की मौत, बेटा गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
गर्जिया माता के दर्शन कर लौट रहे मां, बेटों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। बेहोशी की हालत में तीनों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मां और बड़े बेटे की हालत नाजुक होने पर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। देर शाम मां की हल्द्वानी बेस अस्पताल में मौत हो गयी जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह ग्राम मसवासी स्वार रामपुर निवासी रेनू गुप्ता (45) अपने छोटे पुत्र आशुतोष (21), बड़े बेटे वीरू गुप्ता (23) के साथ बाइक में मां गर्जिया के दर्शन को आई थी। मंदिर से दर्शन के बाद जब तीनों वापस लौट रहे थे तो ग्राम ढिकुली के पास ट्रक संख्या यूपी 12 सीए 0382 ने बाइक संख्या यूपी 22 जेजेड 1831 को जबरदस्त टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे रेनू, वीरू गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि आशुतोष को मामूली चोट आई। आपातकालीन सेवा 108 से दोनों घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाने पर डाक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी बेस अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां देर शाम रेनू की मौत हो गयी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेनू की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक निवासी लालपुर चुंगी रामनगर को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।