फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Risk increases due to subsidence on the Devidhura-Basani road.

Nainital News: देवीधूरा-बसानी मार्ग पर धंसाव से बढ़ा खतरा

Mon, 07 Sep 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 07 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Risk increases due to subsidence on the Devidhura-Basani road.
नैनीताल। देवीधूरा-बसानी मार्ग पर देवीधूरा के समीप सड़क में धंसाव होने से खतरा मंडराने लगा है। सड़क धंसने के साथ यहां दो बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात का पानी लगातार जा रहा है। इससे सड़क के और टूटने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार इसी स्थान पर पूर्व में भी सड़क धंस चुकी है। बीते चार दिनों में एक बार फिर सड़क में दोबारा धंसाव हुआ है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से मौके पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। समय रहते गड्ढों को नहीं भरा गया और सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो मार्ग पूरी तरह बंद होने का खतरा है। पीएमजीएसवाई की एई नेहा अमरीन मंसूरी ने बताया कि जल्द ही धंसाव वाले हिस्से की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed