{"_id":"57dedff34f1c1b4f63a82863","slug":"rising-typhoid-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायफायड के बढ़ रहे हैं मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायफायड के बढ़ रहे हैं मरीज
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौसम के बदलते मिजाज के साथ ही टायफायड भी तेजी से पांव पसार रहा है। हल्द्वानी के निजी एवं सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन पांच से सात टायफायड के नए मरीज पहुंच रहे हैं।
मौसम के कारण इन दिनों डेंगू, मलेरिया, वायरल और टायफायड तेजी से फैल रहा है। वायरल से अधिक मामले टायफायड के सामने आ रहे हैं।
टायफायड दूषित पानी और बाहर खानपान की वजह से फैलता है। जिला संक्रामक रोग विश्लेषक नंदन कांडपाल ने निजी एवं सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान टायफायड के मरीज अधिक मिले थे। खास बात यह थी कि टायफायड की चपेट में 10 से 18 वर्ष के लोग आ रहे हैं। कांडपाल ने बताया कि उक्त आयु के लोग फास्ट फूड का अधिक सेवन करते हैं। साथ ही ठेलों पर ही खड़े होकर पानी पीते हैं। दूषित पानी के कारण ही टायफायड सबसे अधिक फैलता है। उन्होंने बताया कि मौसम को देखते हुए बाहर के खाने से बचना चाहिए।