फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rigorous imprisonment for two convicts smuggling ganja

Nainital News: गांजा की तस्करी में दो दोषियों को 14-14 साल का कठोर कारावास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rigorous imprisonment for two convicts smuggling ganja
नैनीताल। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट व द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश प्रीतू शर्मा की अदालत ने गांजा की तस्करी के मामले में दोष सिद्ध दो दोषियों को 14-14 साल के कठोर कारावास के साथ साथ प्रत्येक को 1.40 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर दोनों दोषियों को आठ- आठ माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय को बताया गया कि 17 सितंबर 2020 को बेलबाबा मंदिर के पास चैकिंग के दौरान पुलिस को सड़क किनारे खड़ी सैंट्रो कार नजर आई। जैसे ही पुलिस की गश्ती टीम सैंट्रो कार के पास पहुंची तो कार में सवार लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 54 किलो 600 ग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद हुआ। कार में यह गांजा अलग- अलग 39 बंडलों में रखा गया था।
विज्ञापन


प्रतिबंधित गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने कार में सवार दोनों युवकों मनोज कुमार निवासी आदर्श कालोनी घास मंडी वार्ड नंबर 17 रूद्रपुर, ऊधमसिंह नगर व राजेंद्र आर्या निवासी आवास विकास जगतपुरा, रूद्रपुर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट व द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश प्रीतू शर्मा की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता पूजा साह ने पैरवी करते हुए अपने तर्कों को साबित करने के लिए पांच गवाह न्यायालय में पेश किए। बचाव पक्ष की ओर से भी अपना तर्क न्यायालय में पेश किया गया। दोनों पक्षों व गवाहों के बयानों को सुनने तथा अभिलेखों के अवलोकन के बाद न्यायाधीश प्रीतू शर्मा ने दोनों आरोपियों को दोष सिद्ध पाते हुए 14-14 साल के कठोर कारावास के साथ ही प्रत्येक को 1.40 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed