फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Retired Professor Rana's body found in Nainijheel

सेवानिवृत्त प्रोफेसर राणा का शव नैनीझील में मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Retired Professor Rana's body found in Nainijheel
नैनीताल। सुबह की सैर पर निकले कुमाऊं विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापक और डीएसबी परिसर के पूर्व निदेशक प्रो. एनएस राणा का शव बृहस्पतिवार को नैनीझील में उतराता मिला है। पुलिस घटना को हादसे से जोड़कर देख रही है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

तल्लीताल पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को सुबह की सैर पर निकली डीएसबी परिसर की दो छात्राओं ने ठंडी सड़क पर पाषाण देवी मंदिर के पास झील में शव उतराता देखा। सूचना पर तल्लीताल थाने से एसआई हरीश पुरी, मल्लीताल के कोतवाल अशोक कुमार सिंह और चीता मोबाइल प्रभारी शिवराज सिंह राणा मौके पर पहुंचे। इस बीच, वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला। मृतक की पहचान रैमजे क्षेत्र निवासी कुमाऊं विवि के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. एनएस राणा के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे उनके पुत्र कुमाऊं विवि में प्रोफेसर डॉ. महेंद्र राणा ने बताया कि रोजाना की तरह पिता सुबह की सैर पर निकले थे। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस इसे हादसा मान रही है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि घूमने के दौरान राणा झील की ओर गए होंगे और गिरकर उनकी मौत हो गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed