फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Retired 79 year old Subedar Major Dani Ram passed High School Examination in first class

सेवानिवृत्त 79 वर्षीय सूबेदार मेजर दानी राम ने हाईस्कूल परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Retired 79 year old Subedar Major Dani Ram passed High School Examination in first class
खटीमा। पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है, मूल रूप से जिला पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट के ग्राम चनौला और हाल निवासी चकरपुर बिल्हरी के रिटायर्ड सैनिक दानी राम ने यह सिद्ध किया है। उन्होंने 79 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान से हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। रिजल्ट आते ही उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

सीआरपीएफ से सूबेदार मेजर के पद से वर्ष 30 नवंबर 1995 को सेवानिवृत्त दानी राम ने बताया कि उनकी जन्मतिथि 18 नवंबर 1940 है। आठवीं पास करने के बाद वह वर्ष 1960 में तब की टेरीटोरियल आर्मी आईआर बटालियन में भर्ती हुए, जो नेफा में तैनात थी और अंग्रेजों के दौर में पंजाब रेजीमेंट में शामिल थी। बाद में यह सीआरपीएफ बना दी। वह 21 बटालियन नेफा अरुणांचल में तैनात रहे। वर्ष 1968 में बटालियन में थर्ड क्लास पास कर लैस नायक, वर्ष 1969 में सेकंड क्लास पास कर हवलदार, 1971 में प्रथम क्लास पास कर सब इंस्पेक्टर व 1995 में 28 बटालियन सीआरपीएफ मद्रास से सूबेदार मेजर पद से सेवानिवृत्त हुए। वह 1977 से गंगोलीहाट से परिवार समेत चकरपुर आकर रह रहे हैं।
विज्ञापन

उनको आज भी कसक है कि 1993 में जब उनका नाम असिस्टेंट कमांडेंट के लिए आया था, तब हाईस्कूल पास न होने से उन्हें यह पद नहीं मिल सका। तीन पुत्रों में बलबीर प्रसाद सीआरपीएफ, राजकुमार आरपी रेजीमेंट में सूबेदार, कौशल किशोर दिल्ली पुलिस के फायर ब्रिगेड में इंजीनियर और कौशल की पत्नी डॉ. सीमा आर्या डीएवी कॉलेज कानपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वर्तमान में उनके साथ उनकी दूसरे नंबर की पुत्री आशा और उसकी कक्षा 12 वीं में पढ़ने वाली पौत्री रीतू शर्मा और पत्नी सुरमा देवी हैं। दामाद रमेश की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। यहीं से वह दो अन्य पुत्रियों व तीन पुत्रों के पास आते जाते हैं।

इधर, थारू राइंका के गुरुजन नरेंद्र रौतेला ने भी दानीराम को प्रेरित किया। रौतेला ने बताया कि दिसंबर में आए परिणाम में रिटायर्ड सैनिक दानी राम ने 500 पर 303 अंक हासिल कर 60.6 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम श्रेणी में हाईस्कूल पास किया है। रिटायर्ड सैनिक बोले उनको 25,700 रुपये पेंशन मिलती हैं। बहरहाल, बुजुर्ग दानी राम प्रेरणा स्रोत बनकर गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed