फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Restructured syllabus will be implemented in schools

स्कूलों में लागू किया जाएगा पुनर्गठित पाठ्यक्रम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Restructured syllabus will be implemented in schools
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। शिक्षा विभाग ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न विषम परिस्थितियों को देखते हुए शासकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए पुनर्गठित पाठ्यक्रम को लागू करने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा महानिदेशक आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा एक से आठ तक एनसीईआरटी की ओर से तैयार वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर को राज्य में भी लागू किया जाएगा। कक्षा नौ से 12 तक लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर के तैयार पुनर्गठित पाठ्यक्रम को लागू किया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2020-21 की गृह और बोर्ड परीक्षाओं के लिए इसी पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसके साथ ही पूर्व निर्धारित पाठ्यक्रम में की गई कटौती से संबंधित पाठों को भी छात्रों को पढ़ाने की कोशिश की जाएगी जिससे वे अधिकतम ज्ञान प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed