फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Resorts and Corbett zones remain packed for three days

Ramnagar News: तीन दिन पैक रहे रिजॉर्ट और कॉर्बेट के जोन, पांच हजार से अधिक सैलानी पहुंचे

Mon, 18 Aug 2025 12:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 18 Aug 2025 12:10 PM IST
सार

एक साथ तीन दिन की छुट्टियों के होने से रामनगर के होटल, रिजॉर्ट पैक रहे। काॅर्बेट के जोन भी पूरी तरह फुल रहे। इससे होटल, रिजार्ट स्वामियों के चेहरे खिले।

विज्ञापन
Resorts and Corbett zones remain packed for three days
Jim Corbett National Park - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून सीजन के चलते बीते एक माह से पर्यटकों की राह देख रहे पर्यटन कारोबारियों को तीन दिनों में काफी राहत मिली है। एक साथ तीन दिन की छुट्टियों के होने से रामनगर के होटल, रिजॉर्ट पैक रहे। काॅर्बेट के जोन भी पूरी तरह फुल रहे। इससे होटल, रिजार्ट स्वामियों के चेहरे खिले।

विज्ञापन

30 जून से काॅर्बेट के तीन जोन ढिकाला, दुर्गा देवी व बिजरानी जोन बंद हो गया। इसके साथ ही रामनगर वन प्रभाग के भी तीनों जोन मानसून सीजन के चलते बंद कर दिए गए थे। ऐसे में रामनगर आने वाले पर्यटकों की संख्या बेहद कम हो गई थी। वहीं शुक्रवार से रविवार तीन दिन की लगातार छुट्टी होने पर बड़ी संख्या में लोग रामनगर पहुंचे।

विज्ञापन


पर्यटकों ने काॅर्बेट के मानसून सीजन में खुले हुए ढेला, झिरना व गर्जिया जोन में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान सिंह ने बताया कि रामनगर में 500 से अधिक होटल और रिजार्ट हैं। तीन दिन की छुट्टियों के चलते सभी होटल पैक रहे। इससे मानसून सीजन में पर्यटकों की राह देख रहे रिजार्ट स्वामियों को काफी फायदा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed