फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three nominations filed for the post of president at MBPG amidst tight security.

Nainital News: कड़ी सुरक्षा के बीच एमबीपीजी में अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन

Sat, 26 Sep 2026 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 26 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Three nominations filed for the post of president at MBPG amidst tight security.
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान बृहस्पतिवार को दिनभर गहमागहमी रही। कड़ी सुरक्षा के बीच कुल 79 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए पर्चा भरा। अध्यक्ष पद के लिए तीन और सचिव पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद ही चुनावी तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी से धीरज बिष्ट, एनएसयूआई से मेहुल साह और एबीवीपी के बागी आर्यन बेलवाल ने नामांकन भरा। सचिव पद के लिए सार्थक रस्तोगी व भविष्य रावत, उपाध्यक्ष के लिए पूरन सिंह मेवाड़ी, वशिष्ठ कुमार, योगेश चंद्र व योगेश बृजवासी और छात्रा उपाध्यक्ष के लिए दीपा रैकुनी व श्रैया पांडे ने नामांकन किया।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव के लिए रिषिका सिंह ने दावेदारी की है जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए अक्षिता आर्या, दीपा बिनवाल व आलिमा मैदान में हैं। सांस्कृतिक सचिव के पद पर चंद्रकांत व अब्दुल अहद सिद्दीकी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए करन सिंह डोबाल, यतिन पांडे व गीता प्रत्याशी हैं।कला संकाय प्रतिनिधि के लिए 33 लोगों ने दावेदारी की है। विज्ञान संकाय में 12 और वाणिज्य संकाय में 14 नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण पर प्राचार्य से उलझे
कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा के चलते केवल एक गेट खोला था जिसे दोपहर तीन बजे ही बंद कर दिया गया। एमबीपीजी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य दिनभर काउंटरों का जायजा लेते रहे। नामांकन के दौरान कुछ छात्र प्राचार्य से उलझ गए। छात्रों का कहना था कि कोर्ट ने छात्रसंघ चुनाव में आरक्षण पर स्टे दिया है इसलिए उनका भी नामांकन कराया जाए। इस पर प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने स्पष्ट किया कि जब तक कोर्ट और विश्वविद्यालय से कोई लिखित आदेश नहीं आता तब तक पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत ही नामांकन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed