फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Residential building will soon be constructed on the vacant land of BD Pandey Hospital.

Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल की खाली भूमि पर जल्द होगा आवासीय भवन का निर्माण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Residential building will soon be constructed on the vacant land of BD Pandey Hospital.
नैनीताल। 2023 में बीडी पांडे अस्पताल की भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद अब 2025 में निर्माण कार्य शुरू होने जा रहे हैं। बजट मिलने के बाद अब कार्यदायी संस्था ने खाली भूमि तक जाने के लिए नाले पर पुलिया का निर्माण कर दिया है। अस्पताल में खाली जमीन पर 909.84 लाख से आवासीय भवन, ट्रांजिट हॉस्टिल, मेडिकल स्टोर व चहारदीवारी का निर्माण होना है।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में हाईकोर्ट ने बीडी पांडे अस्पताल भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में भूमि से अतिक्रमण हटाया गया था। खाली भूमि पर आवासीय भवन, छात्रावास, मेडिकल स्टोर व चहारदीवारी बनाने के लिए बीडी पांडे अस्पताल की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। लंबे इंतजार के बाद शासन ने अस्पताल विस्तार के लिए बजट जारी किया था। शासन की ओर से आवासीय भवन, छात्रावास, मेडिकल स्टोर व चहारदीवारी बनाने के लिए 909.84 लाख का बजट स्वीकृत हुआ था, लेकिन लंबे समय तक कार्यदायी संस्था उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की ओर से कार्य शुरू नहीं किया जा सका। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कई बार पत्राचार के बाद कार्यदायी संस्था ने भूमि तक जाने के लिए नाले में पुल का निर्माण कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि अस्पताल की भूमि के बीच एक नाला है जिसके चलते निर्माण सामग्री ले जाना संभव नहीं था। बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से नाले पर पुलिया बना दी गई है। अब निर्माण सामग्री क्षेत्र में पहुंचने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed