फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Research will tell the secret of Gajaraj's bad mood

Nainital News: शोध बताएगा गजराज के खराब मूड का राज

Sun, 11 May 2025 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 11 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Research will tell the secret of Gajaraj's bad mood
रामनगर। जिम कार्बेट नेशनल पार्क में हाथियों पर पार्क प्रशासन शासन शोध करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और डब्ल्यूआईआई के साथ बैठक के बाद शोध होगा। शोध में सामने आए तथ्यों के बाद हाथियों और मानव के बीच संघर्ष को रोकने को लेकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

हर साल गर्मी के सीजन में हाथियों के झुंड राजाजी नेशनल पार्क से लेकर कार्बेट होते हुए नेपाल पहुंचते हैं। ऐसे में कई बार हाथी अपने कॉरिडोर को छोड़कर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचकर जान माल का नुकसान करते हैं। इसी को देखते हुए पार्क प्रशासन ने हाथियों पर शोध करने की योजना बनाई हैं।
विज्ञापन

इसमें हाथियों के पूर्व और वर्तमान व्यवहार में बदलाव के पैटर्न की पहचान, हाथियों से हुए आर्थिक नुकसान, मानव-पशु संघर्ष, फसल पर हमला, बुनियादी ढांचे का भी अध्ययन होगा। हाथियों के प्रवासी मार्गों के परिवर्तन को प्रभावित करने वाले कारकों की गणना की करने की भी तैयारी है। वहीं अभी पार्क अधिकारियों ने डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और डब्ल्यूआईआई से शोध के लिए विभिन्न बिंदुओं पर सुझाव मांगें हैं। अंतिम बैठक के बाद हाथियों पर शोध का कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




रेडियो कॉलर भी लगाने की है तैयारी
कार्बेट प्रशासन हाथियों पर शोध की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारी की जा रही है। वहीं शोध पूरा होने के बाद आबादी की ओर आने वाले हाथियों पर रेडियो कॉलर भी लगाने की योजना है। इससे हाथी के आबादी की ओर आते ही हाथी को वन कर्मियों की मदद से वापस जंगल की ओर भेजा जा सकेगा। इससे हाथियों के द्वारा होने वाले जानमाल के नुकसान से भी बचा जा सकेगा।
कार्बेट में इतने हैं हाथी
वर्ष 2015 में हाथी गणना में 850 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई थी। वहीं 2020 में हुई गणना में 1226 हाथी दर्ज किए गए थे। इसके साथ ही जल्द ही पार्क प्रशासन इस साल भी हाथी गणना कराने की तैयारी कर रहा है।

कोट-
हाथियों पर शोध करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और डब्ल्यूआईआई से सुझाव मांगे हैं। दोनों संस्थाओं के साथ बैठक के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। - डॉ. साकेत बडोला, निदेशक, कार्बेट नेशनल पार्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed