{"_id":"66e4d9c9783ee800200651da","slug":"rescued-150-people-from-labor-colonies-in-lalkuan-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-100969-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लालकुआं में श्रमिक बस्तियों से 150 लोगों को किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लालकुआं में श्रमिक बस्तियों से 150 लोगों को किया रेस्क्यू
Sat, 14 Sep 2024 06:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। 48 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, कई श्रमिक बस्तियां पानी से लबालब हो गई है। इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 150 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर वार्ड एक आंबेडकर पार्क में ठहराया है। वहीं रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से करीब छह ट्रेनें जलभराव के चलते आउटर सिग्नल पर खड़ी रहीं जिन्हें पानी कम होने पर रवाना किया जा सका।
इधर गौला नदी के तेज बहाव से बिंदुखत्ता की ओर को जबरदस्त भू-कट़ाव हुआ है। इसके चलते गौला की जद में आए दो परिवारों को प्रशासन ने रेस्क्यू कर अन्यत्र भिजवाया है।
दोपहर दो बजे काशीपुर से लालकुआं आ रही पैसेंजर रेलगाड़ी को अवंतिका कुंज देवी मंदिर के सामने रेल पटरी पर भारी पानी होने के चलते रोका गया जो कि तीन घंटे बिलंब के बाद लालकुआं पहुंची। वहीं बरेली जाने वाली तीन रेलगाड़ी भी पटरी में पानी भर जाने के चलते तीन घंटे से अधिक समय रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही जिन्हें बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन
वहीं बरेली से लालकुआं को आने वाली रेलगाड़ी दो घंटे से अधिक समय तक नगला रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं। रामपुर से काठगोदाम को जाने वाली रेलगाड़ी को हल्दी रेलवे स्टेशन पर दो घंटे से अधिक समय तक रोक कर रवाना किया गया।
स्टेशन प्रबंधक पुष्कर सिंह ने बताया कि रेल विभाग के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी रेल यातायात को सुचारु करने में जुटे है।