फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Report of the source of bad mother hot water

फिर खराब आई गरमपानी के स्रोत की रिपोर्ट

Sun, 23 Jul 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 23 Jul 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
Report of the source of bad mother hot water
water logo - फोटो : demo

प्राकृतिक स्रोत के पानी को जानवरों के साथ ही इंसान भी खराब कर रहे हैं। गरमपानी के प्राकृतिक स्रोत के पानी की रिपोर्ट में मलमूत्र होने की बात सामने आई है। जबकि कोसी और दाबका नदी के पानी का हालत जस की तस है। राहत की बात ये है कि कैंचीधाम के स्रोत के पानी की रिपोर्ट ठीक आई है। 

विज्ञापन


पिछले वर्ष भी गरमपानी और कैंची धाम के स्रोत के अलावा कोसी एवं दाबका के पानी को जांच के लिए भेजा गया था। कोसी और दाबका की रिपोर्ट खराब आई थी। दोनों नदियों के पानी में जानवरों का मलमूत्र मिला था। जबकि कैंचीधाम और गरमपानी के प्राकृतिक स्रोत के पानी की रिपोर्ट सबसे अच्छी थी।
विज्ञापन


दोनों स्रोत का पानी शुद्ध था और पीने योग्य था। लगभग दो माह पूर्व कैंची धाम और गरमपानी के प्राकृतिक स्रोत की रिपोर्ट खराब आई थी। स्रोत के पानी में जानवरों के अलावा इंसानों का मलमूत्र मिला था। पानी में मलमूत्र मिलने से पीलिया होने की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो गरमपानी और कैंचीधाम स्रोत के पानी का सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें कैंचीधाम के स्रोत की रिपोर्ट ठीक आई है जबकि गरमपानी के स्रोत की रिपोर्ट में मलमूत्र पाया गया है। जानवरों के अलावा इंसान का मलमूत्र मिलना चिंता का विषय है। पानी में मलमूत्र होने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एचके जोशी दोनों स्रोत के पानी के सैंपल की जांच दोबारा कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed