फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Repair the roads dug up in the city immediately: District Magistrate

शहर में खोदी गईं सड़कों को तत्काल करें सही : डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Repair the roads dug up in the city immediately: District Magistrate
हल्द्वानी। डीएम ललित मोहन रयाल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में यूयूएसडीए की ओर से शहर में कराए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को यूयूएसडीए के कार्यों को गुणवत्ता, मितव्ययता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कार्याें में लोगों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने के लिए कहा। कहा कि मानसून से पहले खोदाई से संबंधित सभी कार्य करा लिए जाएं ताकि लोगों को दिक्कतें न हों। इसके लिए जरूरत पड़े तो मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने खोदी गई सड़कों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीबी के अधिकारियों ने नगर के अलग अलग क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही की अनुमति न मिलने से होने वाली दिक्कतों की जानकारी डीएम को दी। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को विभिन्न प्रतिबंधों के साथ इसकी अनुमति देने के निर्देश दिए। वहां सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, जमरानी बांध परियोजना के उप महाप्रबंधक ललित कुमार, यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जल संरक्षण कार्यों में न हो सीमेंट-कंक्रीट का उपयोग

हल्द्वानी। डीएम ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैंप कार्यालय में स्प्रिंग एवं रीवर पुनरुद्धार प्राधिकरण (सारा), उत्तराखंड जलवायु अनुकूल वाराही कृषि परियोजना की बैठकर हुई। डीएम ने कहा कि परंपरागत रूप से जिले के जिस क्षेत्र में मौसम के अनुकूल जो भी उत्पादन होता है उसमें उन्नत प्रजाति के बीजों का प्रयोग कर कृषि उत्पादन को बढ़ावा दिया जाय। जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए जो भी कार्य हों उनमें सीमेंट कंक्रीट का बिल्कुल भी उपयोग न हो। वहां केवल कच्चे कार्य कराए जाएं। उन्होंने नए भवनों के निर्माण में रेन वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था को सुनिश्चित कराने के लिए कहा। डीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार बढ़ाने के लिए पशुपालन व कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, अमृत सरोवरों की गुणवत्ता, धारे–नौलों का संरक्षण करने, प्राकृतिक शैली में जल स्रोतों के संवर्धन पर जोर दिया। वहां डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, उप निदेशक जलागम डॉ. एसके उपाध्याय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed