फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Relief: Train will run to Delhi after seven months

राहत : सात माह बाद दिल्ली को दौड़ेगी ट्रेन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Relief: Train will run to Delhi after seven months
हल्द्वानी। काठगोदाम से नई दिल्ली के लिए शताब्दी स्पेशल ट्रेन (02040/02039) का संचालन 20 अक्तूबर से होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने ट्रेन संचालन की पुष्टि की है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के समय नई दिल्ली काठगोदाम के मध्य चलने वाली शताब्दी का संचालन बंद कर दिया गया था। अब कई ट्रेनों को चलाने को हरी झंडी दी गई है। इससे त्योहार में लोगों को फायदा मिलेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि यह ट्रेन 20 अक्तूबर से चलेगी। बताया कि अगले आदेश तक इसका संचालन जारी रहेगा। हालांकि काठगोदाम रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से अभी शताब्दी ट्रेन के टिकट नहीं मिल रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द यह सुविधा भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली से सुबह 6:20 बजे चलेगी ट्रेन
हल्द्वानी। नई दिल्ली से ट्रेन सुबह 6:20 बजे चलेगी और गाजियाबाद 7.02 बजे, मुरादाबाद 8.57 बजे, रामपुर 9.26 बजे, रुद्रपुर सिटी 10.05 बजे, लालकुआं 10.43 बजे, हल्द्वानी 11.08 बजे होते हुए पूर्वाह्न 11:30 बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से ट्रेन अपराह्न 3:35 बजे चलेगी, जो हल्द्वानी 3.52 बजे, लालकुआं 4.23 बजे, रुद्रपुर 4.46 बजे, रामपुर 5.39 बजे, मुरादाबाद 6.15 बजे, गाजियाबाद 8.07 बजे होते हुए रात 8.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 को हावड़ा से चलेगी ट्रेन
हल्द्वानी। काठगोदाम से हावड़ा के लिए ट्रेन का संचालन 20 अक्तूबर से हो जाएगा। रेलवे प्रशासन ने आगामी त्यौहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा विशेष गाड़ियों का संचालन शुरू किया है। यह संचालन 20 अक्तूबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। वापसी में गाड़ी संख्या 03020 काठगोदाम-हावड़ा पूजा विशेष गाड़ी 22 अक्तूबर से 02 दिसंबर तक प्रतिदिन काठगोदाम से रात को 9.45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 12.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

शताब्दी ट्रेन के टिकट अभी काउंटर पर नहीं
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से रिजर्वेशन काउंटर से बाघ एक्सप्रेस के लिए टिकट मिलने शुरू हो गए हैं। लेकिन दिल्ली के लिए चलने वाली शताब्दी ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू नहीं हुई है। स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि हमें आदेशों का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed