{"_id":"66c7e14b36ec70ce23030bc7","slug":"relations-between-spice-producers-and-exporters-will-be-strengthened-cdo-haldwani-news-c-8-1-hld1029-412674-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसाला उत्पादकों व निर्यातकों के संबंधों को करेंगे मजबूत : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसाला उत्पादकों व निर्यातकों के संबंधों को करेंगे मजबूत : सीडीओ
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने कहा कि उत्तराखंड के मसालों व अन्य बागवानी उत्पादों के विक्रेताओं व आपूर्तिकर्ताओं के देश भर के निर्यातकों के साथ व्यापारिक संबंध और बेहतर हों, इसके लिए उन्हें मंच उपलब्ध कराया जाएगा। इससे स्थानीय उत्पादकों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा।
सीडीओ पांडे यहां स्पाइसेस बोर्ड की ओर से आयोजित मसालों के क्रेता-विक्रेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादकों को बेहतर मूल्य मिले इसके लिए सभी किसानों को जागरूक करना होगा। कहा कि स्थानीय पर्वतीय उत्पादों को विपणन के साथ सही बाजार मूल्य मिलने से किसानों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। इसके लिए किसानों को मसाला उत्पादन के लिए प्रेरित करना होगा।
बैठक में बताया गया कि राज्य में 17,242 हेक्टेयर में तेजपत्ता, अदरक, लहसुन, हल्दी और मिर्च जैसे मसालों की खेती होती है जिससे सालाना 70,610 मीट्रिक टन का उत्पादन होता है। राज्य ने वर्ष 2023-24 में 973.41 लाख मूल्य के 311.41 मीट्रिक टन मसालों का निर्यात किया। इसमें करी पाउडर, मिर्च, धनिया और लहसुन भी शामिल है। बैठक के दौरान राज्य के जीआई-टैग मसालों के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
बैठक में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), किसानों, प्रोसेसरों, व्यापारियों और निर्यातकों सहित लगभग 250 लोग मौजूद रहे। इस मौके पर आयोजित प्रदर्शनी में एफपीओ, सरकारी विभागों और संबद्ध संगठनों ने स्टाल भी लगाए। वहां पर महाप्रबंधक उद्योग पल्लवी गुप्ता, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डा. सी. तिवारी, वैज्ञानिक डा. दिनेश सिंह बिष्ट समेत देश भर के मसालों के क्रेता, विक्रेता व किसान मौजूद रहे। माई सिटी रिपोर्टर