{"_id":"632a1a617712c520dd4cb062","slug":"registration-in-vocational-courses-will-be-done-in-dsb-campus-from-today-nainital-news-hld4763788161","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसबी परिसर में आज से होंगे वोकेशनल पाठ्यक्रमों में पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसबी परिसर में आज से होंगे वोकेशनल पाठ्यक्रमों में पंजीकरण
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में बुधवार से वोकेशनल पाठ्यक्रमों में पंजीकरण शुरू होंगे। इस संबंध में मंगलवार को वोकेशनल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट कोर्स के तहत पाठ्य समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रवेश प्रक्रिया एवं कक्षाओं के संचालन को लेकर निर्णय लिए गए। साथ ही तय किया गया कि वोकेशनल कोर्स में पंजीकरण 24 सितंबर तक किए जाएंगे। साथ ही 26 सितंबर से विभिन्न विभागों में व्यावसायिक तथा वोकेशनल पाठ्यक्रमों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
मंगलवार को परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के निदेशक प्रो. पीसी कविदयाल तथा कॉर्डिनेटर डॉ. महेंद्र राणा की ओर से विभागों के लिए समन्वयक नियुक्त किए गए।
इधर नई शिक्षा नीति के तहत संचालित किए जाने वाले व्यावसायिक तथा वोकेशनल कोर्स में प्रवेश तथा कक्षाओं के संचालन को लेकर भी वार्ता की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 से 24 सितंबर तक परिसर के कला सेमीनार हॉल में रोजाना 11 से दो बजे तक व्यावसायिक पाठ्यक्रम एवं वोकेशनल कोर्स के लिए पंजीकरण किया जाएगा। जबकि 26 सितंबर से विधिवत पाठ्यक्रमों का संचालन विभागों में प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
------
इनको किया गया नियुक्त
नैनीताल। वाणिज्य विभाग में पूजा जोशी, वनस्पति विज्ञान में डॉ. कपिल खुल्बे, वन विज्ञान में डॉ. आशीष तिवारी, रसायन विज्ञान में डॉ. मनोज धूनी, कंप्यूटर विज्ञान में डॉ. आशीष मेहता, भू-विज्ञान में डॉ. दीपा आर्या, भौतिक विज्ञान में डॉ. विमल पांडे, जंतु विज्ञान में डॉ. मनोज आर्या, गणित में डॉ. दीपक कुमार, चित्रकला में डॉ. रीना सिंह, अर्थशास्त्र में डॉ. जितेंद्र लोहनी, भूगोल में डॉ. कृतिका बोरा, हिंदी में डॉ. मेघा नैनवाल, गृह विज्ञान में डॉ. छवि आर्या, संगीत में डॉ. अशोक कुमार, राजनीति विज्ञान में डॉ. रुचि मित्तल, समाजशास्त्र में डॉ. सरोज पालीवाल, संस्कृत में डॉ. सुषमा जोशी, योगा में डॉ. सीमा चौहान, ई-कॉमर्श में डॉ. विनोद जोशी को वोकेशनल कोर्स का समन्वयक नियुक्त किया गया है।