{"_id":"592f12a34f1c1bac0dbdb67f","slug":"registration-can-be-done-in-gst-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से जीएसटी में कर सकते हैं पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से जीएसटी में कर सकते हैं पंजीयन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
gst
एक जून से जीएसटी में पंजीयन दोबारा शुरू हो गया है। जो व्यापारी पंजीयन कराने से छूट गए हैं, 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। सेल्स टैक्स विभाग ने भी पंजीयन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
सेल्स टैक्स विभाग के आंकड़ों के अनुसार रुद्रपुर और काशीपुर जोन मिलाकर कुल 37,304 व्यापारी हैं इनमें 27940 ने जीएसटी में पंजीयन करा लिया है जबकि 7549 अभी भी शेष हैं।
विज्ञापन
इन व्यापारियों को जीएसटी में पंजीयन एक जून से दोबारा शुरू होने जा रहा है। जीएसटी की वेबसाइट पर जाकर व्यापारी ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। फिलहाल 15 जून तक ऑनलाइन पंजीयन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बाबत विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर ली हैं। असिस्टेंट कमिश्नर वीपी ओझा ने बताया कि जीएसटी पंजीयन में आईडी बनती है, इसमें व्यापारी व व्यापार की समस्त जानकारी देने के बाद ही पूरा पंजीयन होता है इसलिए व्यापारी सावधानी पूर्वक पंजीयन करे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 लाख रकम के व्यापारियों को कर मुक्त रखा गया है लेकिन वे भी पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही फार्म भरते समय यदि कोई गलती हो जाती है तो उसे सुधार भी कर सकते हैं।