{"_id":"69b86146276cc5ad150d781d","slug":"recharge-shafts-will-solve-the-water-shortage-in-haldwani-bhimtal-news-c-418-1-shld1006-4738-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हल्द्वानी में पानी की किल्लत दूर करेंगे रिचार्ज शाफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हल्द्वानी में पानी की किल्लत दूर करेंगे रिचार्ज शाफ्ट
Tue, 17 Mar 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। लघु सिंचाई विभाग ने जिला योजना के तहत हल्द्वानी में चार रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण किया है। इन शाफ्टों के निर्माण पर 16 लाख रुपये की लागत आई है। इन रिचार्ज शाफ्टों का मुख्य उद्देश्य भूजल का संरक्षण करना है। इससे गर्मियों में स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। जिला अर्थ व सांख्यिकी अधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने बताया कि इन शाफ्टों के लिए वर्ष 2025 में धनराशि जारी की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2026 में भी जल संरक्षण के लिए जिला योजना से धनराशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन