फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ration card holders will have to take ration before 20th

Nainital News: राशन कार्डधारकों को 20 तारीख से पहले लेना होगा राशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ration card holders will have to take ration before 20th
नैनीताल। जिले के दो लाख 44 हजार राशन कार्डधारकों को अब हर माह के 20 तारीख से पूर्व सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में पहुंचकर अंगूठा लगाना होगा। अन्यथा उनका राशन लैप्स हो जाएगा। इस संबंध में कई सस्ता गल्ला दुकानदारों ने दुकान में पत्र चस्पा किया है।
विज्ञापन

जिले में स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर वितरण में गड़बड़ी रोकने के लिए ईपीओएस मशीन लगवाई गई हैं। लाभार्थी अपना कार्ड लेकर राशन लेने जाते हैं और इस मशीन में अंगूठा लगाने के बाद उन्हें राशन दिया जाता है। अब खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्राथमिक परिवार श्रेणी (सफेद कार्ड), अंत्योदय (गुलाबी राशन कार्ड) और राज्य खाद्य योजना (पीले राशन कार्ड) धारकों को अपना खाद्यान्न बायोमेट्रिक के माध्यम से हर महीने की 20 तारीख से पहले लेना होगा। बता दें कि अब तक पूरे महीने राशन दिया जाता था।
विज्ञापन




सर्वर की समस्या का समाधान नहीं

नैनीताल। खाद्य विभाग ने नई व्यवस्था तो बना दी है लेकिन बायोमेट्रिक मशीन का सर्वर डाउन होने की समस्या का समाधान नहीं ढूंढ सका है। राशन दुकानों पर सबसे बड़ी समस्या सर्वर की है। ऐसे में एक से 20 तारीख तक यदि सर्वर की वजह से मशीन बंद रहती है तो उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






नैनीताल के डीएसओ विपिन कुमार ने बताया कि जिले में दो लाख 44 हजार उपभोक्ता हैं। सभी उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वह हर माह 20 तारीख के पूर्व राशन प्राप्त कर लें ताकि दुकानदार गोदाम से समय पर राशन उठा सकें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed