{"_id":"5913480b4f1c1bba488507c3","slug":"ration-card-holders-who-lost-their-base","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार के फेर में मात खा गए राशन कार्डधारक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार के फेर में मात खा गए राशन कार्डधारक
हरीश पांडे
Updated Thu, 11 May 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधारकार्ड जमा न करना 30550 राशनकार्ड धारकों को महंगा पड़ गया है। पहली मई से उनके राशन पर रोक लगा दी गई है। अब उन्हें गेहूं और चावल तभी मिलेगा जब आधार कार्ड लिंक कराएंगे।
विज्ञापन
जिले में 2.35 लाख राशन कार्डधारक हैं।
शासन ने सभी कार्डधारकों को अपने आधारकार्ड जमा करने के लिए 31 अप्रैल तक का समय दिया था लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी जिले के 30550 कार्डधारकों ने अपने आधार कार्ड जमा नहीं कराए हैं। अब शासन ने सभी डीएसओ को पत्र भेज आधार कार्ड जमा नहीं करने वालों के राशन पर रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
आदेश मिलते ही जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने गेहूं-चावल में रोक लगा दी है। वहीं आधार कार्ड जमा नहीं करा पाए लोगों का कहना है कि इसके लिए विभाग जिम्मेदार है। विभाग ने इसके लिए प्रचार-प्रसार नहीं किया है। उनका आरोप है कि विभाग अगर समय रहते इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करता तो आज ये स्थिति नहीं होती।
विज्ञापन
30 जून तक होगी आधार कार्ड की फिडिंग
जिले में प्राप्त हुए आधार कार्ड की फिडिंग का कार्य 30 जून तक हो जाएगा। इसके बाद राशन की सब्सिडी सीधे खाते में आएगी। जिले में प्राप्त हुए 2.04 लाख कार्डधारकों के आधारकार्ड में से अब तक 70 प्रतिशत आधार फिडिंग का कार्य पूरा हुआ है।
जिले में 30550 कार्डधारकों ने आधार कार्ड नहीं जमा कराए हैं। अब शासन के आदेश के बाद उन्हें राशन वितरण पर रोक लगा दी गई है।
- तेजबल सिंह डीएसओ नैनीताल